Nagdon village in Tamia: बारिश में टापू बन जाता है तामिया का नागदोन गांव, सड़क के अभाव में खटिया पर मरीज ढोने को मजबूर ग्रामीण

Nagdon village in Tamia छिंदवाड़ा के तामिया-पातालकोट क्षेत्र का नागदोन गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। गांव में भारिया जनजाति के करीब 75 परिवार रहते हैं, लेकिन यहां पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो जाते हैं। नदी उफान पर आने और रास्ते में कीचड़ व गड्ढों के कारण गांव का संपर्क लगभग कट जाता है। ऐसे में बीमार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को ग्रामीण खटिया या डोली के सहारे अस्पताल तक पहुंचाने को मजबूर हैं।

बारिश शुरू होते ही नागदोन गांव की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ रास्ते कीचड़ से भर जाते हैं और वाहनों का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। आपात स्थिति में ग्रामीणों को मरीज को खटिया पर रखकर पैदल ले जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत स्तर पर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। सड़क नहीं होने का सबसे ज्यादा असर बीमार, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है।

बीते दिनों सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला को डोली के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक, समय पर इलाज नहीं मिलने से महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना ने गांव की स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Nagdon village in Tamia ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नागदोन तक पक्की सड़क बनाने और बारिश के दौरान आवागमन की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भारिया जनजाति के विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद जमीनी स्थिति अब भी बेहद चिंताजनक है।

Read this: A woman in Betul: PM आवास का लाभ दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, रोजगार सहायक पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *