Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh
10 November 2026 Horoscope in Hindi: आज 10 नवंबर, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आ सकता है। किसी को करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो किसी के पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं कुछ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी।
पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज गोवर्धन पूजा भी मनाई जा रही है। इसके अलावा देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक शोभन योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद अनुराधा नक्षत्र का आरंभ होगा।
आइए जानते हैं ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। भाई-बहनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। बेवजह के विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है। सेहत अच्छी रखने के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रह सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी। माता के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ शाम का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़े अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 1
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज घर-परिवार के साथ समय बिताने और कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर से अपना व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं को सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। गायन और संगीत से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों और सकारात्मक परिणामों वाला रह सकता है। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को अपने प्रयासों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का अच्छा अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस हो सकता है।
- शुभ रंग: बैंगनी
- शुभ अंक: 3
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार सामान्य से अच्छा रह सकता है। आज किसी भी काम को धैर्य और शांत मन से करना आपके लिए लाभदायक होगा। आर्थिक मामलों में बड़े फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। पुरानी किसी बात को लेकर मन में असमंजस पैदा हो सकता है। जीवनसाथी को कोई उपहार देकर रिश्ते में नई मिठास ला सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं।
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ अंक: 3
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहने के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और धन संबंधी मामलों में संतुलन बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। मीडिया और संचार के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रेम संबंधों को परिवार के सामने रखने का भी अवसर मिल सकता है।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 5
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार में उम्मीद से बेहतर मुनाफा होने की संभावना है। घर के जरूरी कामों में बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। थोड़े प्रयास से आर्थिक लाभ का अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से ऑफर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कोई नया कौशल सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह से महत्वपूर्ण काम आसान होगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। कारोबार में सफलता पाने के लिए मेहनत बढ़ानी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 1
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत उत्साह के साथ होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को काम में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान लोगों को कुछ राहत महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों की भावनाओं को समझते हुए व्यवहार करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 7
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। कामकाज को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला सकारात्मक परिणाम देगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं और कारोबार में तेजी आने के संकेत हैं। पुराने प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 2
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करने पर नई दिशा मिलेगी। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दोबारा प्रयास करना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 5
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रह सकता है। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। धैर्य और समझदारी के साथ पुराने अधूरे काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह संभाल पाएंगे। परिवार में महिलाओं को घरेलू कामकाज व्यवस्थित करने में सफलता मिलेगी। प्रेमी जोड़े साथ में घूमने या डिनर का कार्यक्रम बना सकते हैं। विद्यार्थियों की रुचि कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा की ओर बढ़ सकती है।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 4

