Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh
11 November 2026 Horoscope in Hindi: 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों को अपने कामकाज और महत्वपूर्ण फैसलों में धैर्य रखने की जरूरत होगी। मिथुन, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक परेशानियां कम होंगी। कारोबार में योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी के बजाय समझदारी से निर्णय लें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 6
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके विचारों और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है। हालांकि, दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार को विस्तार देने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक बीत सकता है।
- शुभ रंग: पीच
- शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने के संकेत हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और मेहनत लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। व्यापार करने वालों को अपनी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ खरीदारी या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ अंक: 7
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए बुधवार खुशियों और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में चल रही पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। परिवार में भी उत्साह का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 9
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी प्रभावित होंगे। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक कारोबार से जुड़े लोगों को अपने काम में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फर्नीचर के व्यवसाय से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। घर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हालांकि, व्यस्तता के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
- शुभ रंग: पीच
- शुभ अंक: 4
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। घर की जरूरतों से जुड़ी खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर सहकर्मियों के साथ चर्चा करनी पड़ सकती है। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग: बैंगनी
- शुभ अंक: 5
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन खुशियों और सकारात्मक अनुभवों से भरा रह सकता है। आपका सौम्य व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की योजना बना सकते हैं। बेवजह की चिंताओं में समय बर्बाद करने से बचें। कामकाज की व्यस्तता के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने की संभावना है।
- शुभ रंग: मैजेंटा
- शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई इच्छाओं को पूरा करने वाला हो सकता है। मकान, दुकान या जमीन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। संतान की नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी खबर परिवार में खुशियां ला सकती है। लंबे समय से परेशान कर रही किसी समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और परीक्षा के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। काम के बाद अपनी पसंदीदा गतिविधियों के लिए समय निकालें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 4
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। ऑफिस में सौंपे गए काम को आप अपनी मेहनत और लगन से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए भी दिन उत्साहजनक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 9
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन करियर से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका और जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। व्यावसायिक कौशल में सुधार होगा और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। पद और आय में वृद्धि के अवसर भी मिल सकते हैं। जिम ट्रेनर और फिटनेस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। मुश्किल कामों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने का प्रयास करें।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 7
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधवार लाभ और प्रसन्नता लेकर आ सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होने की संभावना है। दोस्तों के साथ अपनी भावनाएं साझा करने से मन हल्का होगा। परिवार के सदस्य आपकी बातों को महत्व देंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नवविवाहित जोड़ों और प्रेम संबंधों में जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 3
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके करियर या कारोबार में मददगार साबित हों। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से मानसिक राहत मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ पुरानी अनबन दूर हो सकती है।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 2

