Horoscope : 21 सितंबर 2026, सोमवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो रात 8:01 बजे तक रहेगी। आज शाम 4:06 बजे तक शोभन योग का प्रभाव रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव अगले दिन सुबह 7:07 बजे तक बना रहेगा। वहीं रात 10:44 बजे बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों के आधार पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है।
मेष राशि
Horoscope मेष राशि वालों के लिए सोमवार सामान्य से बेहतर रह सकता है। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों से चर्चा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। ऑनलाइन कारोबार करने वाली महिलाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों के काम को सराहना मिलने की संभावना है और किसी नई रचना की शुरुआत भी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
वृषभ राशि
Horoscope वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील तय होने से फायदा मिलने के संकेत हैं। किसी परेशानी का हल निकालने में दोस्तों की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। आमदनी के नए रास्ते बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी भी भविष्य में लाभ दे सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
मिथुन राशि
Horoscope मिथुन राशि वालों को आज महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामकाज में नियमों का ध्यान रखने से परेशानी कम होगी। शांत और सहज व्यवहार से सम्मान बढ़ सकता है। दिन की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
कर्क राशि
Horoscope कर्क राशि के लिए सोमवार सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। मेहनत, ईमानदारी और लगन से किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। किसी मित्र के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। नौकरी से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान भी मिल सकता है।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 9
सिंह राशि
Horoscope सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले माता-पिता या गुरु का आशीर्वाद लेना शुभ माना जा रहा है। संतान की मदद से कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग मिल सकता है। घरेलू परेशानियां कम होने से परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप दूरदर्शी योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
Horoscope कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी और करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। प्रमोशन की संभावना बन सकती है। किसी बड़े निवेश का निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह संभाल पाएंगे। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बच्चे अपनी परेशानियां या मन की बातें आपके साथ साझा कर सकते हैं, इसलिए उनकी बात ध्यान से सुनें।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 6
तुला राशि
Horoscope तुला राशि वालों के लिए सोमवार काफी सकारात्मक रह सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत या सलाह-मशविरा आपके लिए उपयोगी रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना है। दूसरों की भावनाओं को समझने की आपकी क्षमता आज मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मार्गदर्शन लेने से फायदा हो सकता है।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
Horoscope वृश्चिक राशि वालों के अधिकांश काम पूरे होने की संभावना है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। कारोबार में निवेश से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की राय लेना लाभदायक हो सकता है। पिता की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक संभाल पाएंगे। कला और अभिनय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
धनु राशि
Horoscope धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुरू किए गए कार्यों को समय पर पूरा करने में सफलता मिल सकती है। करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह किसी विषय को समझने में मदद करेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार और बच्चों के लिए समय निकाल पाएंगे। भागदौड़ अधिक होने पर पर्याप्त पानी पीने और आराम का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1
मकर राशि
Horoscope मकर राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग और समझ रिश्ते में अपनापन बढ़ाएगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से संतुष्टि मिलेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
Horoscope कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसन्नता लेकर आ सकता है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। आर्थिक लाभ के साथ आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। सरकारी काम में किसी अधिकारी की सहायता मिल सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होने से मानसिक राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
मीन राशि
Horoscope मीन राशि के लिए सोमवार उत्साहजनक रह सकता है। व्यापार में लाभ का अच्छा अवसर मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। हालांकि बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी बात पर अनावश्यक जिद करने से बचें। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से सम्मान बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 5
Also Read: दमोह में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, अनशन पर बैठे

