Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh
8 November 2026 Horoscope in Hindi: आज 8 नवंबर, रविवार को देशभर में दिवाली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। आज आयुष्मान योग का भी विशेष संयोग बन रहा है। वहीं स्वाती नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन और रात बना रहेगा।
दिवाली का दिन सुख, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए आज का दिन करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशि वालों को लेन-देन, कार्यस्थल और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और किसे मिल सकता है मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन नए प्रयास जारी रखना फायदेमंद रहेगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि दिन समाप्त होने तक जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिवाली का दिन खुशियां और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। परिवार में किसी खास रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए ग्राहक मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रह सकता है। सरकारी कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। किसी पुराने मित्र से बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी किसी महत्वपूर्ण योजना पर सहमति जता सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सूचना मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलने के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति से मिली सहायता आपका काम आसान कर सकती है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा और कुछ लोग अपने रिश्ते की बात परिवार के सामने रख सकते हैं। केमिस्ट और दवा कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 1
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य, विशेषकर बेटे के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। महिलाओं को कार्यस्थल पर उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से मन खुश रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। घर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। नौकरी में तरक्की के नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन काम करते समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी के साथ अनावश्यक बहस करने से बचें और बिना मांगे सलाह देने से भी परहेज करें। जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत देगा।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 2
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए आपको मेहनत और सही रणनीति पर ध्यान देना होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी भी वित्तीय फैसले को जल्दबाजी में न लें। मीडिया और संचार से जुड़े कारोबार में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार का कोई पुराना विवाद वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर के अधूरे काम पूरे करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण अधिक समय देना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी और बचत करने में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 7
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए दिवाली का दिन विशेष उपलब्धियां दिला सकता है। आप अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा कर पाएंगे। विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। परिवार और दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं। शिक्षकों और वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को अपने कामकाज और जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपके लिए चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने लक्ष्य को पूरा करने में भी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 9
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। दूर से कोई शुभ संदेश मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर सामने आएंगे। संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उम्मीदों और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। करियर और निजी जीवन में पिछले दिनों की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सफलता मिल सकती है। हालांकि कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है, इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लें। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8

