Site icon Panchayat Post

Horoscope: 13 अक्टूबर 2026 का राशिफल, नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Horoscope

Horoscope

Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh

Horoscope : पंचांग के अनुसार, आज 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है, जिस दौरान मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से उपासना की जाएगी। इसके अलावा, आज रात 8 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग और देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Horoscope मेष राशि (Aries)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक माहौल बना रहेगा और लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप के साथ पार्टनरशिप करने पर विचार कर सकते हैं। आज आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Horoscope वृष राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है, हालांकि पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। परिवार के साथ बेहतरीन समय बीतेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और जूनियर्स आपसे काम सीखना चाहेंगे।

Horoscope मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नवविवाहित दंपतियों के बीच हल्की-फुल्की और मीठी नोक-झोक हो सकती है, जिससे रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी। पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

Horoscope कर्क राशि (Cancer)

आज पूरे दिन भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। इस राशि के जो जातक खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं।

Horoscope सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी कार्यों में कुछ अनुभवी लोगों की सलाह से आपका रुका हुआ काम आसान हो जाएगा। किसी पुराने दोस्त के फोन आने से आपको एक खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। परिवार के लोग आपके किसी महत्वपूर्ण फैसले पर अपनी सहमति जताएंगे। कारोबार के विस्तार के लिए आज आपको कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

Horoscope कन्या राशि (Kanya)

आज का दिन मिला-जुला असर दिखाने वाला है। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर पर परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन ऑफिस के कामों को थोड़ा संभलकर करें अन्यथा कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या उलझनों से दूर रहने का प्रयास करें।

Horoscope तुला राशि (Libra)

आज आपको किसी अपने से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग पहले आपको कमतर आंकते थे, वे आज आपको अधिक महत्व देंगे। आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी काफी प्रसन्न रहेंगे। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई अच्छा क्लाइंट मिल सकता है, जो भविष्य में बड़ा लाभ कराएगा।

Horoscope वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। व्यापार में किसी बड़ी कंपनी के साथ डील फाइनल होने के योग हैं, जो आपको उम्मीद से कहीं अधिक फायदा दिलाएगी। वकीलों के लिए दिन बहुत ही व्यस्त और लाभकारी रहेगा, कोई नया और अहम केस हाथ लग सकता है।

Horoscope धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़ों से खुद को दूर रखें। बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विषयों को समझने में सहपाठियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

Horoscope मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से शानदार रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी उलझन या परेशानी का समाधान चुटकियों में निकल आएगा। कार्यालय में किसी प्रोजेक्ट पर दी गई आपकी बेहतरीन सलाह की बॉस तारीफ करेंगे। लेखन कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा।

Horoscope कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया बीतेगा। बड़े फैसले लेने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। नई बिजनेस डील का शानदार ऑफर मिल सकता है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी सफलतादायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।

Horoscope मीन राशि (Pisces)

Also Read: इंदौर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के व्यवहार पर बवाल, वकीलों ने किया उग्र प्रदर्शन

Exit mobile version