Site icon Panchayat Post

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन दिवसीय शिवपुरी दौरा आज से, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे शिवपुरी, कोलारस और पिछोर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अछरौनी में स्वास्थ्य केंद्र और सब-स्टेशन का लोकार्पण

सिंधिया सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम अछरौनी पहुंचेंगे। यहां वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछरौनी और ग्राम चमरौआ में नवनिर्मित सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

बामौरकलां में उप तहसील और सब-स्टेशन का उद्घाटन

इसके बाद केंद्रीय मंत्री बामौरकलां पहुंचेंगे, जहां नवनिर्मित उप तहसील भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पिपरा में बने सब-स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशासनिक और बिजली सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

खनियांधाना में स्थानीय कार्यक्रम, सड़कों का होगा भूमि पूजन

खनियांधाना पहुंचकर सिंधिया स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम धपौरा से तेरई रोड और ग्राम भगारी से रामपुरा-टपरन रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। दौरे के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और शिवपुरी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version