Site icon Panchayat Post

नाश्ते के दोने में मिली जिंदा छिपकली, ग्राहक ने किया हंगामा; फूड विभाग ने लिए सैंपल

रक्षाबंधन पर खुली नई दुकान में सामने आया मामला

मुरैना जिले के सिहोनिया कस्बे में एक मिठाई और नाश्ते की दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्राहक को नाश्ते के दोने में जिंदा छिपकली दिखाई दी। घटना के बाद ग्राहक और उसके साथियों ने नाराजगी जताते हुए दुकान पर हंगामा किया तथा मामले की शिकायत पुलिस और खाद्य विभाग से की।

नाश्ता करते समय दिखी छिपकली, उड़ गए होश

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर सिहोनिया में अंबिका मिष्ठान्न भंडार नामक नई दुकान की शुरुआत हुई थी। रवि सिसोदिया अपने चार साथियों के साथ यहां नाश्ता करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके दोने में जिंदा छिपकली दिखाई दी। छिपकली को देखकर सभी हैरान रह गए और तुरंत दुकान संचालक से शिकायत की गई।

फूड विभाग ने शुरू की जांच, रिपोर्ट का इंतजार

शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अनिल परिहार मौके पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं। अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला किसी शरारत का भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि छिपकली वास्तव में भोजन में गिरी होती तो कई लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता था, लेकिन अब तक ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version