Site icon Panchayat Post

Mauganj: हनुमना में प्रतिमाओं से तोड़फोड़, नंदी का सिर तोड़ा; गांधी प्रतिमा पर आपत्तिजनक लेखन

Mauganj

Mauganj

By: Ravindra Singh

Mauganj : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। केनवा तालाब के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। वहीं वार्ड-9 के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा से भी तोड़फोड़ की गई। प्रतिमा पर आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने की जानकारी भी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है।

रात में हुई तोड़फोड़, सुबह पुलिस को मिली जानकारी

Mauganj प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटना रात के समय हुई। सुबह इसकी सूचना मिलने पर हनुमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश मेहता, एसडीओपी सचि पाठक समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Mauganj अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज शशिकांत सरयाम के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद हनुमना थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पूर्व विधायक ने 48 घंटे में कार्रवाई की मांग की

Mauganj घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और 48 घंटे के भीतर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई घटना के वास्तविक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होनी चाहिए।

पुलिस घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

प्रशासन ने प्रतिमाओं की मरम्मत के दिए निर्देश

Mauganj घटना के बाद प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

Also Read: MP Monsoon: विदाई से पहले MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Exit mobile version