Site icon Panchayat Post

Weather: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, आज 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

Weather

Weather

By: Ravindra Singh

Weather : मध्य प्रदेश में इस साल के मानसून का सफर अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रदेश से वापसी प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने जा रही है। मानसून की विदाई सबसे पहले उत्तर-पश्चिमी हिस्से यानी ग्वालियर और उज्जैन संभाग से होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से भी मानसून विदा हो जाएगा। मौसम पूरी तरह साफ होने से पहले अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश और बूंदाबांदी

Weather मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के लगभग 19 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इनमें जबलपुर, रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, बैतूल और पन्ना जिले शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं।

भोपाल-इंदौर समेत बाकी हिस्सों में खिली रहेगी धूप

Weather दूसरी ओर, राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, नीमच, मंदसौर और देवास समेत पश्चिमी एवं मध्य मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। इन क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी।

3 अक्टूबर से पूरी तरह साफ हो जाएगा प्रदेश का मौसम

Weather मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 1 और 2 अक्टूबर को केवल कुछ सीमित स्थानों पर ही नाममात्र की बूंदाबांदी हो सकती है। 3 अक्टूबर के बाद से बारिश कराने वाले बादल प्रदेश के वायुमंडल से पूरी तरह छट जाएंगे। मानसून की विदाई रेखा फिलहाल राजस्थान के रास्ते आगे बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में भोपाल, ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग के कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

Also Read: Indore: 92 लाख रुपये की गर्भपात किट जब्त, 19 हजार से अधिक किट मिलने से मचा हड़कंप; सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

Exit mobile version