राजस्थान में सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- गांव के कुंवारों की शादी करवाने की मेरी गारंटी
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी अपने अनोखे चुनावी वादे को लेकर चर्चा में हैं। आमतौर पर चुनाव के दौरान प्रत्याशी सड़क, पानी, बिजली और विकास से जुड़े वादे करते हैं, लेकिन अनीता सैनी ने गांव के कुंवारे युवाओं की शादी करवाने में मदद करने का दावा…