Horoscope: 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल, नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा

Horoscope

Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh

Horoscope : आज 14 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज नवरात्रि का चौथा दिन है और इस पावन अवसर पर मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। इसके साथ ही आज आयुष्मान योग, अनुराधा नक्षत्र और वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत का अद्भुत संयोग बन रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, ग्रहों की चाल का सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। घर के छोटे सदस्यों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत दुरुस्त बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं।

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 6

Horoscope वृष राशि (Taurus)

आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी प्रभावशाली वाणी से लोग प्रेरित होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई और बड़ी जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

Horoscope मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव रहेगा और घर में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 2

Horoscope कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। वाद-विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है। इंजीनियर्स के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 2

Horoscope सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। सहकर्मियों और मित्रों की मदद से आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस में रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 4

Horoscope कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी भी कार्य को करते समय अपने मन को शांत रखें, इससे सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने की योजना बन सकती है।

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 3

Horoscope तुला राशि (Libra)

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी और दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 5

Horoscope वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। बिजनेस में बड़े धन लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है।

  • शुभ रंग: भूरा
  • शुभ अंक: 9

Horoscope धनु राशि ( धनु राशि – Sagittarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने व्यवहार और कार्यशैली को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सहकर्मी की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग: पीच
  • शुभ अंक: 1

Horoscope मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए सुनहरा साबित होगा। आप अपनी योजनाओं से सभी को सहमत करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई मनपसंद उपहार मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र के छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 9

Horoscope कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापारियों के लिए आज का दिन अचानक बड़े लाभ के संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। शाम के समय किसी अच्छी खबर से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है।

  • शुभ रंग: मैजेंटा
  • शुभ अंक: 7

Horoscope मीन राशि (Pisces)

कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। कॉलेज के स्टूडेंट्स को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कार्य आज आसानी से निपट जाएंगे। मित्रों की सलाह आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 8

Also Read: रतलाम पहुंचे सीएम मोहन यादव, मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *