Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh
20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर कई राशियों के जातकों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। खासतौर पर सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ और तरक्की के अवसर बनने की संभावना जताई गई है।
पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12:51 बजे तक रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। वहीं, श्रवण नक्षत्र शाम 6:02 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं कि दशहरे का यह दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है। साथ ही जानें प्रत्येक राशि का शुभ रंग, शुभ अंक और ज्योतिषीय उपाय।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। कामकाज में दूसरों का सहयोग मिलने से आपकी परेशानियां कम होंगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च या खरीदारी की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा।
उपाय: राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 4
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के साथ कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी सहकर्मी, विशेषकर महिला मित्र से मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। तकनीकी विषयों की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
- शुभ रंग: मैजेंटा
- शुभ अंक: 1
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज नए लोगों से व्यवहार करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। महत्वपूर्ण फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से घरेलू और व्यक्तिगत काम आसानी से पूरे होंगे।
उपाय: भगवान राम को मिश्री का भोग लगाएं।
- शुभ रंग: बैंगनी
- शुभ अंक: 7
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार और रिश्तों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिए आप नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कुछ कार्यों को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करके पुराने मतभेद दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: परिवार के साथ भगवान राम की आरती करें।
- शुभ रंग: पर्पल
- शुभ अंक: 9
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दशहरे का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार देखने को मिल सकता है। घर में मेहमानों के आने से माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कारोबार करने वालों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत करेगा। प्रेम संबंधों में भी साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करें।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 8
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में प्रगति का संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ मिलने और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर के जरूरी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे और परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने से लाभ मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
- शुभ रंग: पीच
- शुभ अंक: 4
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। हालांकि, काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए समय का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से महत्वपूर्ण काम में मदद मिल सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। आपसी बातचीत से रिश्तों में नई ऊर्जा आ सकती है।
उपाय: किसी कन्या को लाल रंग की पोशाक उपहार में दें।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना पर विचार करेंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत से पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी और प्रेमी के साथ संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रह सकती है।
उपाय: मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां खिलाएं।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहने की संभावना है। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा और नौकरी में निर्धारित कार्य समय पर पूरे करने में सफलता मिल सकती है। कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाओं पर ध्यान देना फायदेमंद होगा।
उपाय: जल में चावल के कुछ दाने और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 6
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों को पूरा करने और नई योजनाएं बनाने का अवसर दे सकता है। घर के लिए जरूरी सामान खरीदने की संभावना है। वाहन खरीदने या संपत्ति से संबंधित मामलों में आगे बढ़ने का विचार बन सकता है। कारोबार में जुड़े लोगों को नए अवसरों पर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए नियमित प्रयास जारी रखने होंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसकी योजना अच्छी तरह बना लें।
उपाय: मंदिर में नारियल दान करें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 8
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से उत्साहजनक रह सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्ते सामने आने की संभावना है। नौकरी में काम बेहतर ढंग से पूरा होगा और मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। जीवनसाथी से प्रशंसा मिलने पर रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और प्रेम संबंधों में धार्मिक स्थल पर साथ जाने की योजना बन सकती है।
उपाय: बच्चों को कहानी की किताब उपहार में दें।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 6
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास और करियर पर ध्यान देने का दिन है। नौकरी में तरक्की या पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रह सकते हैं। जरूरी कामों को टालने के बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। शाम के समय परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या संतुलित रखें।
उपाय: मंदिर में फल दान करें।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 2

