Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh
आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरे दिन-रात को पार करते हुए कल सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 6 मिनट तक शोभन योग और कल सुबह तक मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
मेष राशि (Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आपके मन में आएंगे। पिता से अपने दिल की बात जरूर शेयर करें, इससे जीवन की कई परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुलकर किए गए कार्यों में भारी सफलता हाथ लगेगी। घर के बड़ों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में धन लाभ के योग हैं।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 4
वृष राशि (Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और किसी मंदिर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग और व्यायाम करें।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 5
मिथुन राशि (Mithun Rashifal)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। शुरुआत में नई जिम्मेदारियां लेने में थोड़ा संकोच हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 3
कर्क राशि (Kark Rashifal)
आज का दिन आपके अनुकूल परिणाम लेकर आया है। रोजमर्रा के कामों से आपको अच्छा फायदा होगा। कारोबार में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो बड़ों की सलाह बेहद उपयोगी साबित होगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता से आपको आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 8
सिंह राशि (Singh Rashifal)
आज आपका दिन काफी अनुकूल रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आपके कई जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की पूरी कोशिश करेगा, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। कला जगत से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 7
कन्या राशि (Kanya Rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है, जिसमें सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
- शुभ रंग: मैजेंटा
- शुभ अंक: 9
तुला राशि (Tula Rashifal)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर भरोसा रखें, आपको बड़ी सफलता हाथ लगेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को पूरी तरह तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी रहेगा। ऑफिस के उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे।
- शुभ रंग: बैंगनी
- शुभ अंक: 8
धनु राशि (Dhanu Rashifal)
आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रहेगा। आप कुछ बड़ा और रचनात्मक करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ मिलकर घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियों का आगमन होगा। छात्रों के लिए दिन उत्तम है, शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग: गोल्डन
- शुभ अंक: 2
मकर राशि (Makar Rashifal)
आज आपका दिन मिला-जुला असर दिखाने वाला रहेगा। जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत से बचें। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई प्यारा सा उपहार मिल सकता है।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 7
कुंभ राशि (Kumbh Rashifal)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। मेडिकल या दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से कहीं ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा और आपकी योजनाओं की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से आपकी कई चिंताएं दूर होंगी। किस्मत का पूरा साथ आपको मिलेगा।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 3
मीन राशि (Meen Rashifal)
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। पुरानी बातों या पुरानी यादों में उलझने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से लोग आपका विरोध कर सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कंप्यूटर या तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने को मिलेगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 6
Also Read: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता
One thought on “16 अक्टूबर 2026 का राशिफल: नवरात्रि की षष्ठी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए मां कात्यायनी की कृपा से किसे मिलेगा लाभ”