MP Local Elections 2027 मध्यप्रदेश में 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में बड़ा तकनीकी बदलाव करने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने पर पंच और सरपंच के चुनाव भी बैलेट पेपर की जगह EVM से कराए जाएंगे।
अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के सभी प्रमुख पदों के लिए EVM का इस्तेमाल होने लगेगा। इससे मतदान के बाद मतगणना में लगने वाला समय कम होने और परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
2027 में दो चरणों में होंगे चुनाव
MP Local Elections 2027 राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, जून 2027 में नगरीय निकाय चुनाव और इसके बाद जुलाई 2027 में पंचायत चुनाव कराए जाने की तैयारी है। प्रदेश की करीब 413 नगरीय संस्थाओं में मतदान के लिए लगभग 22 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाने की योजना है।
वहीं, करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए लगभग 72 हजार मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे। आयोग ने चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के साथ तैयारियों की समीक्षा भी शुरू कर दी है।
पहली बार पंच-सरपंच के लिए भी EVM पर जोर
MP Local Elections 2027 मध्यप्रदेश में 2022 के पंचायत चुनाव के दौरान जिला और जनपद पंचायत सदस्यों के लिए EVM का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन पंच और सरपंच पदों के लिए मतपत्र से मतदान कराया गया था।
अब आयोग पंच और सरपंच के चुनाव को भी EVM से कराने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसा होने पर स्थानीय चुनावों में बैलेट पेपर की भूमिका काफी हद तक खत्म हो जाएगी। हालांकि, यह व्यवस्था अंतिम रूप से लागू होने से पहले आवश्यक तैयारियों और प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।
वेबकास्टिंग से मतदान पर रहेगी नजर
MP Local Elections 2027 चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोग का लक्ष्य तकनीक के इस्तेमाल के साथ-साथ मतदाताओं का चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का पहले से समाधान किया जाए। आयोग का मानना है कि स्थानीय चुनाव सीधे आम लोगों से जुड़े होते हैं, इसलिए तकनीकी बदलाव के साथ निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है।