MP IAS Transfer: MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ग्वालियर-सतना के निगमायुक्त बदले; 15 जिला पंचायत CEO का ट्रांसफर

MP IAS Transfer मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्तों के साथ 15 जिलों के जिला पंचायत CEO भी बदले गए हैं। इसके अलावा छह जिलों में अपर कलेक्टर और 16 जिलों में SDM स्तर पर भी बदलाव किया गया है।

ग्वालियर और सतना के निगमायुक्त बदले

MP IAS Transfer धार के जिला पंचायत CEO अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं ग्वालियर के मौजूदा निगमायुक्त संघप्रिय को सिंगरौली जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह खंडवा जिला पंचायत CEO नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। उन्हें सतना स्मार्ट सिटी के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

15 जिलों में बदले जिला पंचायत CEO

MP IAS Transfer तबादला सूची में कई जिला पंचायत CEO की नई पदस्थापना की गई है। जगदीश कुमार गोमे को सागर, नवीत कुमार धुर्वे को देवास, सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा, सौम्या आनंद को सीधी और ऐश्वर्य वर्मा को खंडवा जिला पंचायत CEO बनाया गया है।

MP IAS Transfer इसके अलावा कार्तिकेय जायसवाल को श्योपुर, विशाल धाकड़ को टीकमगढ़, अर्पित गुप्ता को बड़वानी और तनुश्री मीणा को बालाघाट जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है।

भोपाल निगम में भी नई नियुक्ति, SDM स्तर पर बदलाव

MP IAS Transfer दतिया जिला पंचायत CEO अक्षय कुमार तेम्रवाल को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं छह जिलों में अपर कलेक्टर स्तर पर तबादले किए गए हैं।

SDM स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुआ है। 10 डिप्टी कलेक्टरों को नए जिलों में SDM की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि छह मौजूदा SDM का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Read this: MP Local Elections 2027: एमपी में 2027 के पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे पंच और सरपंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *