By: Ravindra Singh
Horoscope : आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी, जिसके कारण आज तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इसके अलावा, संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी आज ही रखा जा रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से आज का दिन मेष और वृषभ समेत कई राशियों के लिए बेहद शुभ और आर्थिक रूप से लाभदायक रहने वाला है।
आइए जानते हैं कि आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है:
मेष राशि (Aries)
Horoscope व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और साझेदारी में काम करना फायदेमंद साबित होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने मामले हल होंगे। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शाम का समय जीवनसाथी के साथ व्यतीत होगा।
- शुभ रंग: बैंगनी
- शुभ अंक: 2
वृष राशि (Taurus)
Horoscope आज का दिन जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए योजना बना सकते हैं। महिलाओं को जीवनसाथी की ओर से विशेष सरप्राइज मिल सकता है।
- शुभ रंग: स्लेटी
- शुभ अंक: 5
मिथुन राशि (Gemini)
Horoscope आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपकी वाक्पटुता दूसरों को प्रभावित करेगी। लंबे समय से रुका हुआ काम अपनों के सहयोग से पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 2
कर्क राशि (Cancer)
Horoscope आज पुरानी मेहनत और पूर्व में किए गए निवेश का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे। हालांकि, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और धैर्य से काम लें। कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा काम आसानी से बन जाएगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 4
सिंह राशि (Leo)
Horoscope कारोबारियों को अपनी भावी योजनाओं को गुप्त रखकर काम करने से सफलता मिलेगी। किसी भी नए निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। बेवजह की खरीदारी से बचकर आर्थिक स्थिति को संतुलित रखें। दफ्तर में आपके प्रदर्शन को देखते हुए पदोन्नति पर विचार हो सकता है। शाम का समय बच्चों के साथ बीतेगा।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 6
कन्या राशि (Virgo)
Horoscope भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन भविष्य के लिए लाभकारी योजनाएं बनाने का है। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। इंजीनियर्स और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 8
तुला राशि (Libra)
Horoscope आज मानसिक दुविधाएं दूर होंगी और कई उलझे हुए प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। कोई अधूरा काम पूरा होने से बड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि, बढ़ते खर्चों के कारण बचत में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। पारिवारिक मामलों में बहन का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
Horoscope सोच-समझकर उठाए गए कदम आज आपको बड़ा लाभ दिलाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत करने की योजनाएं सफल होंगी। संकट के समय किसी मित्र का साथ मिलेगा। अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें और बिना मांगे सलाह न दें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 1
धनु राशि (Sagittarius)
Horoscope यात्रा के लिहाज से आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन आवश्यक दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आपकी कड़ी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। आपका व्यक्तित्व आसपास के लोगों को आकर्षित करेगा। घर पर किसी दूर के रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 6
मकर राशि (Capricorn)
Horoscope व्यापार विस्तार और नई योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा। काम के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि प्रतिस्पर्धी आपके काम में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट्स पूरा करने में परिजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 4
कुंभ राशि (Aquarius)
Horoscope आज आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने में माता-पिता की सलाह कारगीर साबित होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 7
मीन राशि (Pisces)
Horoscope स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ग्राफिक डिजाइनर्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान अपनी वाणी और भाषा पर नियंत्रण बनाए रखें।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 2
Also Read: भिंड में उपार्जन फर्जीवाड़े पर सवाल, कार्रवाई के इंतजार में आरोपों से घिरे जिम्मेदार
One thought on “Horoscope: संकष्टी चतुर्थी 2026 राशिफल, मेष और वृषभ समेत इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल”