अलीराजपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश्वर कुमार के खिलाफ लगाए नारे

अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर आज दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश्वर कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘ज्ञानेश्वर कुमार हाय-हाय’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन की कोशिश को पुलिस ने रोका

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला दहन करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुतला दहन की कोशिश को रोक दिया और पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की तत्परता के चलते प्रदर्शनकारी पुतला नहीं जला सके।

महेश पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन, मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

महेश पटेल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *