Guna Panchayat Secretary Suicide: गुना में पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में पंचायत सचिव का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकुट भार्गव (58) के रूप में हुई है। वे ख्यावदा पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे और साईं सिटी कॉलोनी में रहते थे।

घर में अकेले थे पंचायत सचिव

जानकारी के मुताबिक, मुकुट भार्गव बुधवार को अपने घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में लिखे कुछ लोगों के नाम

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है और आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद जांच आगे बढ़ी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *