Site icon Panchayat Post

Horoscope: 11 अक्टूबर 2026 का राशिफल, नवरात्रि के पहले दिन मेष और तुला समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का हाल

Horoscope

Horoscope

Written: Aacharya Indu Prakash, Edited: Ravindra Singh

Horoscope : आज 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन ग्रह-नक्षत्रों की खास स्थिति बन रही है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

Horoscope आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। बच्चों के करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं को बेहतरीन नौकरी मिलने की संभावना है और कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके पुराने कार्यों के लिए सराहना मिलेगी।

Horoscope वृष राशि

आज का दिन आपके जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। करियर को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार में किसी संतान की सफलता से जश्न का माहौल रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और शाम का समय जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।

Horoscope मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर और ठंडे दिमाग से लें। समाज में आपके अच्छे कार्यों की बदौलत आपकी अलग पहचान बनेगी।

Horoscope कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन फलदायी रहेगा। ऑफिस में आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। पैतृक व्यापार में पिता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे, जिससे वे प्रसन्न होंगे। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Horoscope सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक लाभदायक साबित होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। व्यावसायिक कौशल में सुधार होगा और आय तथा पदोन्नति के नए द्वार खुलेंगे।

Horoscope कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ने के कारण आपको थोड़ा अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Horoscope तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आपके अच्छे कार्यों की चर्चा दूर-दूर तक फैलेगी और आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। कॉस्मेटिक व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा मुनाफा हो सकता है। पुरानी किसी पुरानी बात या वस्तु के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

Horoscope वृश्चिक राशि

आज किस्मत पूरी तरह आपके साथ है। व्यापार को विस्तार देने के लिए आप कुछ नई और ठोस योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में भारी लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों का काम समय पर पूरा होगा। लवमेट्स के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

Horoscope धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

Horoscope मकर राशि

आज आपका पूरा फोकस अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच और ऊर्जा आपको सही दिशा में परिणाम दिलाएगी। महिलाओं को आज घरेलू कामों से कुछ राहत मिल सकती है। बच्चे भी अपने माता-पिता की बातों का पूरा मान रखेंगे।

Horoscope कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। नई दोस्ती करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और पिता के सहयोग से व्यापार को मजबूती मिलेगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली और पर्सनालिटी की लोग सराहना करेंगे।

Horoscope मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत फायदेमंद रहेगा। छोटे-छोटे प्रयासों से भी आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस के कामों में अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले जातकों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

Also Read: आजादी के 78 साल बाद भी बदहाल जिंदगी, सड़क के अभाव में डोली के सहारे अस्पताल पहुंचते हैं ग्रामीण

Exit mobile version