Horoscope: 4 अक्टूबर 2026 राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रखनी होगी सावधानी

Horoscope

By: Ravindra Singh

Horoscope : 4 अक्टूबर 2026, आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का शुभ दिन है। आज का दिन श्राद्ध पक्ष की नवमी तिथि के तर्पण और पूजन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष चाल का असर सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक रिश्तों पर देखने को मिलेगा। परिघ योग और पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से कुछ राशियों को धन लाभ और सफलता मिलेगी, तो कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Horoscope मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मन लगाकर किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके कष्टों को दूर करेगा। राजनीति या समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए आज करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग खुलेंगे। मित्रों के साथ बिताया गया समय मन को प्रसन्न रखेगा।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 2

Horoscope वृषभ राशि (Taurus)

व्यापारियों के लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला साबित होगा। अटके हुए काम पूरे होने से मानसिक शांति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और बच्चे अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देंगे। अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। महिलाओं के लिए नया रोजगार शुरू करने या आत्मनिर्भर बनने के बेहतरीन अवसर हैं।

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 1

Horoscope मिथुन राशि (Gemini)

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन वरदान समान है। बड़ी कंपनियों से नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पुरानी शारीरिक समस्याओं से राहत मिलने से मन हल्का रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी और कार्यक्षेत्र में जूनियर आपसे प्रेरणा लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से अहम विषय पर चर्चा संभव है।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 5

Horoscope कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी पचड़ों में फंसा कोई मामला किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से सुलझ जाएगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए आज का दिन सही है, लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। घर के रुके हुए कामों में तेजी आएगी।

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 6

Horoscope सिंह राशि (Singh)

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप जनकल्याण के कार्यों में रुचि लेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का सही समय है। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी में निवेश का विचार बन सकता है। कपड़ा व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 9

Horoscope कन्या राशि (Virgo)

आज आप जो भी काम गंभीरता और धैर्य से करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। व्यापार का विस्तार करने या नई शाखा खोलने के लिए दिन उत्तम है। समय के साथ अपनी कार्यशैली बदलना आपके हित में रहेगा। कला, अभिनय या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

  • शुभ रंग: भूरा
  • शुभ अंक: 7

Horoscope तुला राशि (Libra)

व्यापार में मुनाफा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। सेहत अच्छी रहने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान मन को तरोताजा कर देगा।

  • शुभ रंग: मैजेंटा
  • शुभ अंक: 5

Horoscope वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें; बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बने-बनाये रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जमीन या संपत्ति से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है। दफ्तर में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे।

  • शुभ रंग: इंडिगो
  • शुभ अंक: 1

Horoscope धनु राशि (Sagittarius)

जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अचानक पूरा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों के लिए आज व्यस्तता अधिक रहेगी।

  • शुभ रंग: मैरून
  • शुभ अंक: 8

Horoscope मकर राशि (Capricorn)

दूसरों की मदद करने से आज आपको आत्मसंतोष मिलेगा। नौकरी और करियर में नए अवसरों की तलाश पूरी होगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। खरीदारी करते समय जल्दबाजी न करें और सामान की जांच परख लें। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें।

  • शुभ रंग: पीच
  • शुभ अंक: 4

Horoscope कुंभ राशि (Aquarius)

व्यावसायिक संबंधों का आज आपको भरपूर फायदा मिलेगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अध्यात्म और रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 9

Horoscope मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपकी सेहत और मनोदशा दोनों में सुधार लाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए परिवार से बातचीत कर सकते हैं, जहां सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए सही राह दिखाएगी।

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 7

Also Read: मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख के 30 मोबाइल बरामद

One thought on “Horoscope: 4 अक्टूबर 2026 राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रखनी होगी सावधानी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *