Site icon Panchayat Post

Horoscope: 3 October 2026, आश्विन कृष्ण सप्तमी पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Horoscope

Horoscope

By: Ravindra Singh

Horoscope : 3 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 8:00 बजे तक रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज जिन पितरों की तिथि अष्टमी है, उनका श्राद्ध किया जाएगा। इसके साथ ही आज जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत भी रखा जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज दोपहर 3:22 बजे तक वरियान योग और देर रात 1:30 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ही 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन भी हो रहा है।

आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टिकोण से कैसा रहने वाला है।

Horoscope मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए तरक्की और मान-सम्मान लेकर आया है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर नए फैसले लेने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण या नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहना चाहिए। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और मानसिक शांति बनी रहेगी।

Horoscope वृष राशि (Taurus)

आज सामाजिक नेटवर्क के विस्तार का दिन है। घर-परिवार में चहल-पहल रहेगी और काम के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। छात्र वर्ग को कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

Horoscope मिथुन राशि (Gemini)

आज आपको पारिवारिक सहयोग और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संपत्ति या रियल एस्टेट में निवेश के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी और आय में वृद्धि होगी। अनर्गल विवादों और बयानबाजी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लवमेट्स के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।

Horoscope कर्क राशि (Cancer)

आज आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होगा, जिससे आप अटके हुए कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में साझेदारी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। पत्रकारिता और मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

Horoscope कारोबार और नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। पदोन्नति (Promotion) या इच्छित जगह पर तबादले की संभावना बन रही है। वरिष्ठों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। कार्यस्थल पर आलस्य से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

Horoscope आज का दिन नए अवसरों से भरा है। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए वीजा आवेदन का सही समय है। व्यापार में कोई बड़ा और लाभदायक समझौता (Deal) हो सकता है। किसी भी फैसले को लेते समय भावनाओं के बजाय विवेक का इस्तेमाल करें।

तुला राशि (Libra)

Horoscope पिता या वरिष्ठ सदस्यों के परामर्श से किया गया कार्य धन लाभ दिलाएगा। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बनेंगी। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात मन को खुश कर देगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

Horoscope व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक है। बिक्री में बढ़ोतरी से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यालय में आपके प्रदर्शन की तारीफ होगी। हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

धनु राशि (Scorpio)

Horoscope आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के संकेत हैं। नया वाहन खरीदने का विचार पूरा हो सकता है। अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn)

Horoscope खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। वाणी की मधुरता से आपके काम आसानी से बन जाएंगे। निवेश से जुड़े मामलों में वरिष्ठों की सलाह कारगर रहेगी। पुरानी कड़वाहट को भूलकर नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है।

कुंभ राशि (Aquarius)

Horoscope आज आपके सितारे बुलंदियों पर हैं। नया बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिलेंगे। धैर्य और विनम्रता बनाए रखें, आपका पूर्व अनुभव आज बड़ी चुनौती को आसान बना देगा।

मीन राशि (Pisces)

Horoscope आज आपका रुझान अध्यात्म और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में आपका दायरा और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। आर्थिक समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

Also Read: चांद नगर परिषद की करोड़ों की एसटीपी परियोजना पर सवाल, टेस्ट में फेल वॉल निर्माण पर कार्रवाई क्यों नहीं?

Exit mobile version