By: Ravindra Singh
MP Monsoon : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का समय करीब आने के बावजूद बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के अंतिम दिनों में एक बार फिर मौसम सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना
MP Monsoon मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जबलपुर और रीवा समेत 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सतना में शनिवार को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। मैहर में भी नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन जिलों में तेज बारिश के आसार
MP Monsoon अगले 24 घंटे के दौरान भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी में भारी बारिश हो सकती है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में भी बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है।
इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से अहम
MP Monsoon मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में मौसम फिर सक्रिय हुआ है। अवदाब की ताकत भले ही कम हो रही है, लेकिन इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और पर्याप्त नमी मिलने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
नदी-नालों और निचले इलाकों से रहें दूर
MP Monsoon भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। नदी-नालों, पुल-पुलियों और निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक आवाजाही न करने को कहा गया है, क्योंकि तेज बारिश के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
30 सितंबर के बाद मानसून की विदाई संभव
MP Monsoon मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सामान्य अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक मानी जाती है। अब इसकी विदाई का समय करीब है। राजस्थान के कई इलाकों से मानसून वापस लौटना शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश से भी मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है।
MP में अब तक 6 फीसदी कम बारिश
MP Monsoon मध्य प्रदेश में अब तक 880.5 मिलीमीटर यानी करीब 34.7 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 937.9 मिलीमीटर यानी लगभग 36.9 इंच है। इस हिसाब से प्रदेश में अभी तक करीब 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
हालांकि पिछले सप्ताह हुई अच्छी बारिश से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच गया है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश सामान्य स्तर पर पहुंच चुकी है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है। यहां सामान्य से 8 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।
Also Read: Bhopal: सेंट्रल जेल में शुरू हुआ साइको सोशल केयर सेंटर, बंदियों को मिलेगी काउंसलिंग की सुविधा
One thought on “MP Monsoon: विदाई से पहले MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट”