नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे मिलेगी मदद

Nepal Flood MP Helpline

भोपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेशवासियों और उनके परिजनों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल में हुई त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।

नई दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम

नेपाल में बिगड़े हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां से नेपाल में फंसे प्रदेश के नागरिकों की जानकारी जुटाने के साथ उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन नेपाल में फंसा है या उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो वे जारी किए गए संपर्क माध्यमों पर जानकारी दे सकते हैं।

इन नंबरों पर मिलेगी सहायता

नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों और उनके परिजनों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर, WhatsApp नंबर और ईमेल आईडी जारी की है।

हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
WhatsApp नंबर: 9818963273
ईमेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in

इन माध्यमों के जरिए नेपाल में फंसे लोगों की स्थिति, लोकेशन और सुरक्षित वापसी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आपदा के बीच सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

नेपाल में बाढ़ के कारण कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। राज्य सरकार का कहना है कि जरूरतमंद नागरिकों तक सहायता पहुंचाने और उनके परिजनों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *