सिरोंज में 2.113 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त

विदिशा जिले के सिरोंज में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अयोध्या बस्ती की पहाड़ी पर गांजा बेचने की फिराक में था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 113 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 28,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को अयोध्या बस्ती की पहाड़ी पर एक युवक के गांजा बेचने की फिराक में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू कुशवाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी अयोध्या बस्ती सिरोंज के रूप में हुई है।

गांजे के साथ बाइक और इलेक्ट्रिक कांटा बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 113 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है, इलेक्ट्रिक कांटा और 2,900 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 56 हजार 900 रुपये है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जेल भेजा

पुलिस ने आरोपी सोनू कुशवाह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया

One thought on “सिरोंज में 2.113 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *