अलीराजपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश्वर कुमार के खिलाफ लगाए नारे
अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर आज दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश्वर कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘ज्ञानेश्वर कुमार हाय-हाय’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।…