एमडी ड्रग्स के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही सप्लाई नेटवर्क की जांच

इंदौर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.72 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एनआरआई कॉलोनी रोड स्थित अरंडिया बायपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अजय पाटीदार के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी को नशीला पदार्थ कहां से मिला और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *