MP Health Department: CMHO से छीने जाएंगे दवा खरीदी के अधिकार, वेयरहाउस से होगी सप्लाई

MP Health Department

By: Ravindra Singh

MP Health Department : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग दवाओं की खरीद और वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिलों में तैनात मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी यानी CMHO सीधे दवाओं की खरीद नहीं कर सकेंगे। दवाओं की खरीद राज्य स्तर पर होगी और फिर निर्धारित वेयरहाउस के माध्यम से अस्पतालों तक उनकी आपूर्ति की जाएगी।

यह व्यवस्था केवल दवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों की सप्लाई को भी इसके दायरे में लाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश में 10 वेयरहाउस तैयार किए जाने की योजना है।

दवा खरीद की जिम्मेदारी स्टेट हेल्थ कॉरपोरेशन को

MP Health Department नई व्यवस्था के तहत दवाओं की खरीद का जिम्मा स्टेट हेल्थ कॉरपोरेशन को सौंपा गया है। कॉरपोरेशन की निगरानी में प्रदेश के प्रमुख शहरों में वेयरहाउस बनाए जाएंगे। इन केंद्रों से संबंधित जिलों और स्वास्थ्य संस्थानों तक जरूरत के अनुसार दवाओं की आपूर्ति की जाएगी।

सरकार की ओर से वेयरहाउस तैयार करने का काम एक निजी कंपनी को दिया गया है। संबंधित कंपनी गुजरात की बताई जा रही है और वर्तमान में दिल्ली से अपना संचालन कर रही है। यह कंपनी जन औषधि केंद्रों से जुड़ी दवा आपूर्ति का काम भी करती है।

10 शहरों में बनाए जाएंगे वेयरहाउस

MP Health Department योजना के तहत प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों में दवाओं के भंडारण के लिए वेयरहाउस तैयार किए जाएंगे। इनमें भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों को शामिल किया जा रहा है।

कंपनी ने प्रस्तावित स्थानों का सर्वे शुरू कर दिया है। वेयरहाउस के लिए शहरों का चयन उनकी कनेक्टिविटी और आसपास के जिलों तक आसानी से दवा पहुंचाने की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

CMHO अब केवल भेजेंगे दवाओं की डिमांड

MP Health Department नई व्यवस्था में CMHO की भूमिका दवा खरीदने के बजाय मांग भेजने तक सीमित रहेगी। जिला स्तर पर CMHO को ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों से दवाओं की आवश्यकता की जानकारी जुटानी होगी। इसके बाद संबंधित मांग स्टेट हेल्थ कॉरपोरेशन को भेजी जाएगी।

कॉरपोरेशन मांग के आधार पर संबंधित कंपनी को दवाओं की आपूर्ति के निर्देश देगा। इसके बाद कंपनी निर्धारित अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र तक सीधे दवाएं पहुंचाएगी।

शिकायतों के बाद व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

MP Health Department अब तक जिलों में दवाओं की खरीद का अधिकार CMHO के पास रहता था। दवा खरीद से जुड़ी शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की है। नई केंद्रीकृत प्रणाली का उद्देश्य दवा खरीद और वितरण को राज्य स्तर पर व्यवस्थित करना बताया जा रहा है।

नई व्यवस्था पूरी तरह लागू होने के बाद दवाओं की खरीद, भंडारण और सप्लाई की प्रक्रिया में जिला स्तर पर खरीद की भूमिका कम हो जाएगी।

Also Read: सिरोंज में 2.113 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त

One thought on “MP Health Department: CMHO से छीने जाएंगे दवा खरीदी के अधिकार, वेयरहाउस से होगी सप्लाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *