By: Ravindra Singh
पदमपुर खेरिया गांव में दो परिवारों के बीच चली गोलियां
ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के पदमपुर खेरिया गांव में जमीन के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस गोलीबारी में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।
जमीन के बंटवारे को लेकर था पुराना विवाद
परिजनों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते चाचा-ताऊ के बेटों पर कमलेश लोधी और उनके पुत्र अमित लोधी को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले भी कमलेश लोधी और राजकुमार लोधी के बीच गोलीबारी की घटना हो चुकी थी।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश में दबिश
दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जिले में लगातार सामने आ रही गोलीबारी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या की इस वारदात ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Also Read: सीधी में लोकायुक्त का छापा: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, 40 हजार की थी डिमांड
One thought on “ग्वालियर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत; गांव में तनाव”